फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए – मेरी पूरी गाइड और मेरी जर्नी
आजकल ऑनलाइन दुनिया इतनी तेजी से बढ़ रही है कि घर बैठे काम करके पैसे कमाना अब बिल्कुल आसान हो चुका है। फ्रीलांसिंग उन लोगों के लिए सबसे अच्छा तरीका है जो अपने समय के हिसाब से काम करना चाहते हैं और अपनी स्किल्स का सही इस्तेमाल करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं। यहाँ मैं आपको आसान भाषा में बताऊँगा कि फ्रीलांसिंग क्या होती है, कैसे शुरू करें, और मैंने खुद कैसे शुरुआत की थी। अपने टाइम पर काम करने की आज़ादी कितनी भी कमाई करने का मौका स्किल्स जल्दी बढ़ती हैं किसी बॉस का प्रेशर नहीं फ्रीलांसिंग कैसे शुरू करें? अगर आप बिलकुल नए हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें: 1. अपनी स्किल चुनें सबसे पहले ये तय करें कि आपको कौन सा काम आता है या कौन सा काम आप सीखना चाहते हैं। 2. अपना प्रोफ़ाइल बनाएं Fiverr, Upwork, Freelancer, OneForma जैसे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाएं। प्रोफ़ाइल में: अपना इंट्रो साफ़-साफ़ लिखें अपने स्किल्स को अच्छे से लिखें अगर कोई सैंपल वर्क है तो जरूर जोड़ें 3. अपनी सर्विस या Gig सेट करें फाइवर जैसे प्लेटफॉर्म पर आप अपनी सर्विस लिखते हैं। जैसे: "म...